बांका व जमुई : वज्रपात से छह लोगों की मौत

जमुई/बांका: जमुई व बांका जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गयी व दो स्कूली बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है. सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वज्रपात से अलग-अलग जगहों पर एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो […]
इसी दौरान बारिश के बीच हुई वज्रपात से राखी की मौके पर ही मौत हो गयी. थाना क्षेत्र के दरखा गांव निवासी मो अनवर पिता मो मौजाउद्दीन (25) की मौत भी वज्रपात से हो गयी. वज्रपात के दौरान हुई जोरदार आवाज से अनवर के घर की दीवारों में दरार आ गयी है. दरखा गांव में ही वज्रपात से बासो यादव के एक भैंसे की मौत हो गयी. सिकंदरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि बाल्डा के राखी कुमारी की मौत की सूचना अब तक नहीं मिल पायी है. उन्होंने बताया कि अनवर के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है. शेष दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया गया है.
बांका जिला के चांदन प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत खरना गांव में शुक्र वार की दोपहर रिमङिाम बारिश के साथ हुए वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक चांसी यादव (36) पिता मसूदन यादव खेत में काम कर रहा था. इसी दौरान वज्रपात में उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक की पत्नी मूंगिया देवी व पांच पुत्री व एक पुत्र काफी सद्मे में हैं. पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने पीड़ित परिजन को तत्काल तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद दी. मुखिया ने अंचलाधिकारी से उचित मुआवजा भी देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










