बांकावासियों को लगे खुशी का पंख

बांका: पूर्व सांसद स्व दिग्विजय सिंह का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. उन्होंने बांका के गरीब, लाचार व पिछड़ी जनता के लिए अपने कार्यकाल में कई योजनाएं लायी थी. इसमें रेल परियोजना उनकी सबसे बड़ी योजना थी. अपने रेल राज्य मंत्री रहते हुए उन्होंने देवघर तक रेल लाइन बिछाने का सपना देखा था. […]
करीब 15 वर्षो के बाद उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है. बुधवार को भागलपुर दौरे के दौरान पूर्व रेल के जीएम आरके गुप्ता ने बताया कि दिसंबर तक भागलपुर से देवघर तक का रेलखंड आरंभ हो जायेगा.
इस पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है. पीबीएस कॉलेज के प्रोफेसर एनके प्रियदर्शी ने कहा कि इस योजना के आरंभ होने के बाद से यहां के लोगों को काफी रोजगार मिलेगा. वहीं मणिकांत साह ने बताया कि इसके आरंभ होने के बाद से बाहरी लोग भी बांका के मंदार सहित अन्य पर्यटक क्षेत्र का दर्शन कर सकेंगे. वहीं योगेंद्र यादव ने कहा कि यहां के लोगों का सपना पूरा होने वाला है, जो सपना यहां के तत्कालीन सांसद ने देखी थी वह अब पूरा होने को है. वहीं शोभाकांत ने बताया कि अब यहां से बाहर जाने में भी आसनी होगी. राजेश सिंह ने कहा कि अब यहां पर भी बड़े बड़े होटल बनेंगे और यहां भी रात को दिन सा माहौल हो जायेगा. वहीं राजद नेता धनंजय यादव ने कहा कि बांका में रेल आ जाने के बाद माल ढ़ोने में आशानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










