लक्ष्मीपुर गांव में आग लगने से चार किसानों के 50 हजार पुआल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर गांव में आग लगने से चार किसानों के 50 हजार पुआल जलकर राख

थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित सरस्वती स्थान के समीप गत गुरुवार की रात आग लगने से गांव के चार किसानों का पुआल जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित सरस्वती स्थान के समीप गत गुरुवार की रात आग लगने से गांव के चार किसानों का पुआल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, सरस्वती स्थान के समीप कुछ किसानों ने अपने खेतों के पुआल का टाल लगाया था. गुरुवार की रात्रि अचानक राधे दास के पुआल की टाल से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी. जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग रौद्र रूप धारण करते हुए बगल के प्रभाष मंडल, हरि मंडल व सुरेश शर्मा की पुआल की टाल को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 नंबर पर दी. जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग का बड़ा वाहन कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन गांव में अतिक्रमण की वजह से वाहन घटना स्थल पर नहीं पहुंच पायी. अंततः थाने में मौजूद अग्निशमन विभाग की छोटी वाहन घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक राधे दास का 30 हजार, प्रभाष मंडल का पांच हजार, हरि मंडल का सात हजार व सुरेश शर्मा का आठ हजार पुआल जलकर राख हो गया. आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में लाखों रुपये मूल्य के पुआल के जल जाने का अनुमान है. मौके पर मौजूद ग्रामीण संजीत घोष, सुधाकर मंडल, मुरारी सिन्हा, अनुपम घोष, अमीत साह, राजू मंडल, प्रियांशु मिश्रा, आदित्य घोष आदि ने बताया कि अगर गांव से अतिक्रमण का मामला समय के पूर्व हटा लिया जाता तो शायद आज इतनी बड़ी अनहोनी नहीं होती. उधर पीड़ित किसानों ने मामले को लेकर सीओ को लिखित आवेदन देकर आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन