लगातार हो रही बारिश से बाजार की हालत बदतर

Updated at :01 Jul 2015 11:05 PM
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से बाजार की हालत बदतर

कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कटोरिया बाजार सहित कई स्थानों की तसवीर बदल दी है. बाजार की हालत बद से बदतर हो गयी है. मुख्य मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. बारिश की वजह से कटोरिया बाजार के बांका रोड, प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई गोदाम […]

विज्ञापन

कटोरिया. प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने कटोरिया बाजार सहित कई स्थानों की तसवीर बदल दी है. बाजार की हालत बद से बदतर हो गयी है. मुख्य मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. बारिश की वजह से कटोरिया बाजार के बांका रोड, प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई गोदाम तथा नवनिर्मित मनरेगा भवन के सामने पानी का जल जमाव से सरकारी कायार्ें में बाधा आ रही है. इन जगहों पर फैले पानी से लोंगों के बीच मुसीबत हो गई है. एक तरफ जहां बाजार की सडकों पर पानी जमाव से लोगों का चलना दुभर हो गया है. वहीं मनरेगा भवन में अंदर जाना मुश्किल हो गया है. इन जगहों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी खड़ा हो गया है. पानी के जमाव से बाजार में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सबसे बड़ी समस्या स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं के लिये हो गया है. अभिभावकों द्वारा किसी भी तरह बच्चों को कंधे पर बिठाकर घर से निकालना पड़ता है. कटोरिया बाजार के बांका रोड एवं कंचनगली पथ वालों के लिये यह समस्या आम बात हो गई है. यहां के लोंगों को कई वर्षों से बारिश होते ही इस समस्या से निजात पाने के लिये प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते-लगाते थक चुके है, लेकिन स्थानीय प्रशासन जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन