मुआवजे के लिए 14.5 करोड़ आवंटित

Updated at :10 May 2015 10:04 PM
विज्ञापन
मुआवजे के लिए 14.5 करोड़ आवंटित

बांका : ओला वृष्टि, आंधी, तूफान से क्षेत्र के किसानों की रवि फसल सहित अन्य फसल बरबाद हो गयी है. इसके मुआवजा के लिए राशि जिले को आवंटित की गयी है. जिला कृषि पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस प्राकृतिक आपदा से किसानों क ी फसल की क्षति […]

विज्ञापन

बांका : ओला वृष्टि, आंधी, तूफान से क्षेत्र के किसानों की रवि फसल सहित अन्य फसल बरबाद हो गयी है. इसके मुआवजा के लिए राशि जिले को आवंटित की गयी है. जिला कृषि पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में इस प्राकृतिक आपदा से किसानों क ी फसल की क्षति पूर्ति के लिए सरकार द्वारा 14 करोड़ 5 लाख 7 हजार राशि आवंटित की गयी है.

सभी प्रखंडों में इसके लिए किसान सलाहकारों द्वारा सर्वे कराया गया है. सर्वे का काम चांदन, शंभुगंज व बांका में पूरा नहीं किया जा सका है. इससे कई किसान लाभ से वंचित रह गये हैं, उनका नाम सूची में जोड़ा जा रहा है. अब तक विभिन्न प्रखंडों के किसानों के बीच लगभग सात करोड़ की राशि का वितरण किया जा चुका है.

पीडि़त किसानों को मुआवजे की राशि आरटीजीएस के तहत सीधे बैंक खाते में उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि इस कार्य में बिचौलिया संस्कृति हावी नहीं हो सके. दो दिन के अंदर पीडि़त शेष किसानों का नाम सूची में अंकित कर लिया जायेगा, साथ ही उन्हें मुआवजा की राशि बैंक खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन