देते हैं बिजली बिल पर नहीं जलता बल्ब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2015 8:32 AM

विज्ञापन

बौंसी . ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बेहतर सुविधा बहाल करने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय में जम कर हंगामा किया. ललमटिया, खरौनी, असनाहा सहित अन्य गांवों के दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में बिजली आपूर्ती बिल्कूल ठप है जबकि करीब करीब गांव के सभी घरों में मीटर भी […]

विज्ञापन

बौंसी . ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बेहतर सुविधा बहाल करने को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय में जम कर हंगामा किया. ललमटिया, खरौनी, असनाहा सहित अन्य गांवों के दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में बिजली आपूर्ती बिल्कूल ठप है जबकि करीब करीब गांव के सभी घरों में मीटर भी लग चुका है. बिजली बिल हर माह दिया जाता है लेकिन उस हिसाब से बिजली नहीं देने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

तत्काल अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट मिस्त्रियों द्वारा बिजली किन्हीं कारणों से काट दी जाती है और ठीक करने के नाम पर रुपये की मांग की जाती है. ग्रामीण चिक्कू तिवारी, राजेश पाठक, राहुल ठाकुर, जनार्दन मंडल, रमण पांडेय, भोला यादव, नवीन गुड्डु कुमार झा, मनोरमा देवी आदि ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन