वज्रपात से महिला सहित तीन की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 10:07 AM
बांका: जिले में सोमवार को बेमौसम हुई बरसात और ओले से भारी जान माल की क्षति हुई है. दोपहर के बाद अचानक आयी बारिश के दौरान थाना क्षेत्र के फुलहड़ा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी. उधर, धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंदाडीह पंचायत के कोतरा सतैहुआ गांव के समीप हुई वज्रपात […]
इसके अलावा किसानों की फसल बरबाद हो गयी है. जानकारी के अनुसार सतैहुआ गांव के बाबुलाल मरांडी व सुखलाल मुमरू घर से कुछ की दूरी स्थित अपने प्याज के खेत में जमा पानी को निकालने के लिए गये थे.
अचानक वज्रपात हो जाने से दोनों व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. किसी ने इसकी सूचना परिजन को दी परिजन खेत में पहुंचा जहां दोनों की मौत हो चुकी थी. इस संबंध में कोतरा निवासी समाज सेवी बीट्टू सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष एवं सीओ को दे दी गयी है. उधर, फुलहाड़ा गांव के तूफानी यादव की पत्नी मवेशी के लिये चारा काटने खेत गयी थी. इस दौरान सोमवार की दोपहर तेज वर्षा शुरु हो गयी. महिला वर्षा के दौरान बहियार में ही रुक गयी. इस क्रम में वज्रपात होने से मौके पर ही महिला की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










