खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने धान क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

धोरैया. बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने शनिवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान एसएफसी डीएम ने अहिरो स्थित गोदाम पर पहुंच धान क्रय से संबंधित जानकारी क्रय केंद्र प्रभारी से ली. उन्होंने गोदाम के बाहर खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल धान को दो-चार दिनों के […]

विज्ञापन

धोरैया. बिहार राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने शनिवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान एसएफसी डीएम ने अहिरो स्थित गोदाम पर पहुंच धान क्रय से संबंधित जानकारी क्रय केंद्र प्रभारी से ली. उन्होंने गोदाम के बाहर खुले आसमान के नीचे रखे हजारों क्विंटल धान को दो-चार दिनों के अंदर उठाये जाने की बात बतायी. जिला प्रबंधक ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में आगामी दो-चार दिनों के अंदर पांच से छह हजार क्विंटल धान मिलरों को उठाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि मौसम को भी ध्यान में रखते हुए बाहर में रखे धान को उठाने का निर्देश दिया गया है, ताकि जो भी पैक्स धान की खरीदारी नहीं कर पाये हैं. उन्हें मौका मिल सके. इस संदर्भ में एसएफसी डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन