आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क

Updated:
विज्ञापन

बेलहर: प्रखंड अंतर्गत बेलडीहा मोड़ के समीप साहबगंज-बांका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल चालक को कुचल दिया जिससे युवक की मौत हो गयी. उग्र ग्रामीण व परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. वहीं ट्रक ड्राइवर व खलासी […]

विज्ञापन
बेलहर: प्रखंड अंतर्गत बेलडीहा मोड़ के समीप साहबगंज-बांका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल चालक को कुचल दिया जिससे युवक की मौत हो गयी. उग्र ग्रामीण व परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.

वहीं ट्रक ड्राइवर व खलासी दुर्घटना के बाद गाड़ी सड़क पर ही छोड़ कर फरार हो गया. मृतक युवक पास के गांव चैती के विजय यादव का पुत्र नंदन कुमार था जो बेलडीहा से दूध बेच कर साइकिल पर भूसा खरीद कर वापस घर जा रहा था तभी साहबगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया. मौत की खबर सुनते ही गांव के लोग आये और सड़क जाम कर दिया. मौके पर पुलिस व अंचलाधिकारी ने पहुंच कर लोगों को घंटों समझाया उसके बाद भी लोगों ने पांच लाख रुपये मुआवजा व दाह संस्कार करने की व्यवस्था की मांग पर अड़े रहे. लगभग छह घंटे जाम के बाद सीओ अमलेंद्र कुमार शर्मा.

थाना प्रभारी अनिल कुमार पासवान सनि रामाशंकर यादव, राम कुमार सिंह के द्वारा दिये गये आश्वासन पर परिजन राजी हुए और तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया. नंदन की मौत से घर पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा. उसके पिता पूर्व से ही बीमार चल रहे हैं. जिस कारण घर का सारा काम काज यही करता था. उसके मां व परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन