तेतरिया ने बांका को हराया
धोरैया. प्रखंड के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को हीरो कप चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. एनसीसी किक्रेट टीम द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने किया. टूर्नामेंट में सोलह टीमें भाग ले रही हैं. प्रथम दिन बांका एवं तेतरिया टीम के बीच मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी […]
धोरैया. प्रखंड के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को हीरो कप चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. एनसीसी किक्रेट टीम द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अंचलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने किया. टूर्नामेंट में सोलह टीमें भाग ले रही हैं. प्रथम दिन बांका एवं तेतरिया टीम के बीच मैच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने निर्धारित सोलह ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बनाये. जवाब में उतरी तेतरिया की टीम 15 ओवरों में ही सात विकेट खोकर 120 रन बना कर लक्ष्य पा लिया. तेतरिया के मो. फैयाज मैन ऑफ द मैच बने. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य मिथिलेश कुमार, नवनीत झा, प्रफुल्ल कुमार, अमन कुमार, अंपायर विक्रम कुमार व संजय कुमार की सराहनीय भूमिका है. बुधवार को कुरमा व महमदपुर के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










