बांका: जसीडीह से पूर्वा एक्सप्रेस पकड़कर निकला 27 वर्षीय कुंदन रहस्यमयी हालात में लापता; दोपहर 3 बजे से बंद है मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

कुंदन कुमार, लापता युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांका के कटोरिया से 27 वर्षीय कुंदन कुमार हावड़ा के लिए पूर्वा एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन जसीडीह जंक्शन से निकलने के कुछ ही घंटे बाद उनका फोन बंद हो गया. परिवार अब सदमे में है और उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहा है.

विज्ञापन

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के भोरसार-भेलवा पंचायत के तसरिया गांव से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. एक 27 वर्षीय युवक कई दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. युवक 3 सितंबर को पड़ोसी राज्य झारखंड के जसीडीह जंक्शन से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में सवार हुआ था.

विज्ञापन

ट्रेन में सवार होने के कुछ ही घंटों बाद, दोपहर करीब तीन बजे से उसका मोबाइल फोन अचानक स्विच ऑफ आने लगा. इसके बाद से उसका परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. परिजनों द्वारा संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार खोजबीन करने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

जसीडीह से हावड़ा के सफर में मोबाइल बंद, परिवार बेहाल

लापता युवक की पहचान तसरिया गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के 27 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, कुंदन 3 सितंबर को जरूरी काम से हावड़ा जाने के लिए घर से निकला था.

उसने जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचकर हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ी थी और परिजनों को ट्रेन में सुरक्षित बैठ जाने की जानकारी भी दी थी. लेकिन दोपहर करीब 3 बजे के बाद जब परिजनों ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल लगातार बंद आने लगा. अचानक फोन कट जाने और संपर्क टूटने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है.

परिवार में कोहराम, रिश्तेदारों में खोजबीन जारी

कुंदन के अचानक गायब होने के बाद से उसकी पत्नी खुशी कुमारी, मां मंती देवी, पिता चंद्रशेखर यादव और बड़े भाई चंदन कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

बार-बार की तलाश के बावजूद, जसीडीह से हावड़ा तक हर संभावित ठिकाने और हर रिश्तेदार के घर में खोजबीन की, लेकिन कुंदन का कहीं कोई अता-पता नहीं चला. हर गुजरता पल परिवार के लिए एक नई उम्मीद और नई निराशा लेकर आ रहा है.

पुलिस व जिला प्रशासन से लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

युवक का अब तक कोई पता न चलने पर पीड़ित परिजनों ने बांका जिला प्रशासन, स्थानीय कटोरिया थाना और रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की है.

परिजनों ने अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मोबाइल लोकेशन, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से मामले की गहन जांच कराई जाए, ताकि कुंदन कुमार की लोकेशन ट्रेस कर उसे जल्द से जल्द सकुशल घर वापस लाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन