बांका : गोली मार कर व्यवसायी की हत्या
बांका : बेखौफ अपराधियों ने शहर के नामी व्यवसायी की दुकान बंद कर घर जाने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी. गांधी चौक स्थित दुकान मंडल स्टोर के मालिक परशुराम मंडल बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर केबलडीह जा रहे थे. उसी दौरान ओढ़नी पुल के पास जब वह अपने […]
बांका : बेखौफ अपराधियों ने शहर के नामी व्यवसायी की दुकान बंद कर घर जाने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी. गांधी चौक स्थित दुकान मंडल स्टोर के मालिक परशुराम मंडल बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर केबलडीह जा रहे थे. उसी दौरान ओढ़नी पुल के पास जब वह अपने गांव की ओर मुड़े, अपराधियों ने सीने में तीन गोली मार कर उनकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही एसपी डॉ सत्य प्रकाश सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
सीने में मारी तीन गोली
परशुराम के भाई ढ़ीबो मंडल ने बताया कि वह अपने भाई परशुराम मंडल व दुकान के एक सहकर्मी के साथ मोटरसाइकिल से घर की ओर आ रहे थे. उसी दौरान गांव के समीप ही ओढ़नी नदी से तीन बदमाश निकले और पैसे की मांग की. इसी दौरान एक अपराधी ने उसके भाई पर गोली चला दी. अपराधियों ने तीन गोली मेरे भाई के सीने में मारी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. अपराधी घटना को अंजाम देकर उनकी मोटरसाइकिल व पैसा लेकर फरार हो गये. अपराधी जिस मोटरसाइकिल को लेकर भाग रहे थे, उस मोटरसाइकिल को ओढ़नी पुल के समीप ही लगा दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










