मेले के अंतिम दिन बिके 16 लाख के कृषि यंत्र

Updated:
विज्ञापन

बांका : दो दिवसीय कृषि मेले का शनिवार को समापन हो गया. मालूम हो कि शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में कृषि मेले का आयोजन किया गया था.मेले के अंतिम दिन कृषि यंत्र की खरीद पर 16 लाख 540 रुपये का अनुदान दिया गया. मेले के प्रथम दिन 13 लाख का अनुदान कृषकों को […]

विज्ञापन

बांका : दो दिवसीय कृषि मेले का शनिवार को समापन हो गया. मालूम हो कि शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में कृषि मेले का आयोजन किया गया था.मेले के अंतिम दिन कृषि यंत्र की खरीद पर 16 लाख 540 रुपये का अनुदान दिया गया. मेले के प्रथम दिन 13 लाख का अनुदान कृषकों को दिया गया था. शनिवार को किसानों ने जम कर खरीदारी की जिसमें ट्रैक्टर 8, पावर टेलर 10, रोटावेटर 3, डीजल पंपसेट 13, पाइप 20 से, कल्टीवेटर 8, चारा काटने वाली मशीन 3, धातु कोठी 40 एवं हाइड्रोलिक ट्रेलर 7 की खरीदारी किसानों ने की.

जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने कृषि यंत्र की अच्छी खरीदारी की है. यंत्र के लिए और भी किसानों ने आवेदन दिया है. मेले में दस नवंबर के पूर्व जिन लोगों ने आवेदन दिया है. उन्हें यंत्र उपलब्ध कराया जायेगा. शेष बचे किसानों को अगले माह लगने वाले मेले में यंत्र अनुदान पर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन