170 लीटर महुआ शराब बरामद, 2 हजार लीटर जावा महुआ विनष्ट

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब निर्माण व बिक्री के अड्डे पर प्रहार तेज कर दी है.

विज्ञापन

अमरपुर. अमरपुर पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब निर्माण व बिक्री के अड्डे पर प्रहार तेज कर दी है. इस कड़ी में शुक्रवार को क्षेत्र के महादेव स्थान, कोझी, पिरौटा सहित अन्य आदिवासी गावों के समीप अवस्थित पहाड़ियों व जगलों में शराब निर्माण व बिक्री के अड्डों पर छापेमारी कर 170 लीटर महुआ शराब बरामद कर शराब निर्माण के लिए फुलाये जा रहे करीब 2 हजार लीटर जावा महुआ घोल को विनष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाये गये इस अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती व पुलिस वाहनों का काफिला को देखकर शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. शुक्रवार को कोझी, महादेव स्थान, पिरौटा आदि गांवों के समीप अवस्थित पहाड़ियों व जंगलों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 170 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके पर से शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा. जिसकी पहचान की जा रही है. छापेमारी अभियान में दारोगा मुकेश कुमार, पुअनि स्वीटी कुमारी, उदय कुमार, बसंत पांडे, पीटीसी राकेश राय समेत थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन