बिजली विभाग के इंजीनियर ने कार्यालय में महिला कर्मी का पकड़ लिया हाथ, करने लगा छेड़खानी, फिर…

Updated:
विज्ञापन

बांका : शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित विद्युत पीएसएस कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ बांका विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश रविदास द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामनेआया है. इसको लेकर पीड़ित महिला कर्मी ने एसपी अरविंद कुमार गुप्ता से मिलकर मामले की जानकारी देते हए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने […]

विज्ञापन

बांका : शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित विद्युत पीएसएस कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मी के साथ बांका विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर राजेश रविदास द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामनेआया है. इसको लेकर पीड़ित महिला कर्मी ने एसपी अरविंद कुमार गुप्ता से मिलकर मामले की जानकारी देते हए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी ने पीड़ित महिला कर्मी के मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महिला थाना भेज दिया. सोमवार की देर शाम पीड़िता ने महिला थाने में एक लिखित आवेदन देकर जूनियर इंजीनियर (जेई) राजेश रविदास पर आरोप लगाया है कि ऑफिस में अकेला पाकर जेई ने दुष्कर्म की नीयत से हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा.

इसी बीच, हल्ला करते हुए ऑफिस से बाहर निकली और अपने परिजन व अन्य कार्यालय कर्मियों को मामले की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों को लेकर एसपी कार्यालय सहित महिला थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के द्वारा बांका जेई के विरुद्ध छेड़खानी के प्रयास का आवेदन मिला है. जांच के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं, जेई ने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन