फुल्लीडुमर सीओ ने किया भरतसीला मंदिर में वैदिककालीन शिवलिंग होने का दावा

बांका : अंग प्रदेश का बांका जिला पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों में धनी है. अलबत्ता, मंदार व झरना से लेकर प्रत्येक पहाड़ व पुराने मंदिर में आज भी शोध के लिए अपार संभावनाएं छिपी हैं. समय-समय पर पुरातत्वविद व शोधकर्ता के माध्यम से शोध की एक लंबी क्रांति चली है. वहीं इस कड़ी में पिछले […]
बांका : अंग प्रदेश का बांका जिला पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों में धनी है. अलबत्ता, मंदार व झरना से लेकर प्रत्येक पहाड़ व पुराने मंदिर में आज भी शोध के लिए अपार संभावनाएं छिपी हैं. समय-समय पर पुरातत्वविद व शोधकर्ता के माध्यम से शोध की एक लंबी क्रांति चली है. वहीं इस कड़ी में पिछले कई वर्षों से फुल्लीडुमर सीओ यहां की पौराणिक धरोहरों में छिपी ऐतिहासिक प्रसिद्धि को ढूंढ़ने में जुटे हुए हैं. अबकी बार सीओ सतीश कुमार ने दावा किया है कि शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरसीला स्थित मंदिर में वैदिक कालीन शिवलिंग है. जिसे विशिष्ट शिवलिंग कहते हैं. कहा कि यह आज भी दक्षिण भारत में पाये जाते हैं. परंतु इस क्षेत्र में ऐसे मिले शिवलिंग अनेक पौराणिक मान्यताओं को प्रामाणित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










