वर्चस्व की लड़ाई में तीन बीघा जमीन पर लगी धान की फसल हो रही बर्बाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : थाना क्षेत्र के गिधौड़ा गांव में वर्चस्व को लेकर तीन बीघे जमीन पर लगी धान की फसल बर्बाद हो रही है. इस विवाद को सुलझाने में शासन प्रशासन भी विफल साबित हो रहे हैं. इसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है, यदि प्रशासन सजग नहीं होती है तो कभी […]
विज्ञापन
शंभुगंज : थाना क्षेत्र के गिधौड़ा गांव में वर्चस्व को लेकर तीन बीघे जमीन पर लगी धान की फसल बर्बाद हो रही है. इस विवाद को सुलझाने में शासन प्रशासन भी विफल साबित हो रहे हैं. इसको लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है, यदि प्रशासन सजग नहीं होती है तो कभी भी गांव में बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में पिछले छह माह से विधानचंद्र सिंह एवं दुलारी देवी के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.
एक पक्ष के विधानचंद्र का कहना है कि पुश्तैनी जमीन को मेरे एक फरीक से दुलारी देवी व सहयोगियों ने चतुराई से केवाला करा लिया. जब इसकी जानकारी हुई तो इसकी शिकायत सीओ व थाना में की गयी. जहां सीओ के डिग्री के आधार पर उक्त जमीन पर धान की खेती की गयी.
जब धनकटनी की बारी आयी तो विपक्षी ने फसल काटने में व्यवधान कर दिया. इसकी शिकायत थाना के जनता दरबार में कई बार किये गये. इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा कोई निदान नहीं किया गया. जिसका परिणाम है कि बहियार में धान बर्बाद हो रहा है. पीड़ित ने करीब 50 हजार से भी अधिक रुपये की संपत्ति नुकसान होने की बात कही है.
इधर विवाद को सुलझाने में भले ही प्रशासन कोई दिलचस्पी न ले रहे हो, लेकिन गांव में दोनों पक्षों के बीच आग की ज्वाला धधक रही है, जो कभी भी हिंसक रूप ले सकता है. विदित हो कि हाल के दिनों में बड़ी खजूरी गांव में महज तीन कट्ठे जमीन के लिए एक किसान विजय चौहान की हत्या हुई थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि वे इस दिशा में प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










