आज से मंदार महोत्सव, मथुरा मंदिर की तर्ज पर द्वार, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल करेंगे शुभारंभ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2020 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

मौजूद रहेंगे सभी विधायक बांका : मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है. भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल इसका शुभारंभ करेंगे. दीप प्रज्वलन से पहले वे मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी का भी फीता काट कर शुभारंभ करेंगे. सांसद गिरिधारी यादव उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान जिला के सभी […]
विज्ञापन
मौजूद रहेंगे सभी विधायक
बांका : मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला मंगलवार से शुरू हो रहा है. भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल इसका शुभारंभ करेंगे. दीप प्रज्वलन से पहले वे मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी का भी फीता काट कर शुभारंभ करेंगे.
सांसद गिरिधारी यादव उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस दौरान जिला के सभी विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहेंगे. मंदार महोत्सव का मुख्य प्रवेश द्वार प्रसिद्ध मथुरा प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना है. हाजीपुर के सज्जन साह की निगरानी में इसका निर्माण हो रहा है. प्लाइवुड एवं थर्मोकोल सहित अन्य आकर्षक सजावटी पदार्थों से बना मेला का भव्य द्वार लोगों को आकर्षित कर रहा है.
महोत्सव का मुख्य मंच का बैकग्राउंड समुद्र मंथन एवं विष्णु-लक्ष्मी के आकर्षक चित्र से बना है. मुख्य मंच, विशाल हैंगर, प्रवेश द्वार आदि निर्माण में 120 कारीगर दिन रात लगे हैं. बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव के लिए राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने 30 लाख रुपये का आवंटन दिया है. इससे मेला के कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा. पर्यटन विभाग के साथ विभाग पहले से ही मेला के विकास में साथ मिल कर काम कर रहा है. इस मेला के आयोजन में पर्यटन विभाग का भी साथ मिला है. मेले में इस साल भी बड़ी संख्या में साफाहोड़ संप्रदाय के लोग पहुंचेंगे.
इंडियन आइडल फेम अमित सना और आकांक्षा शर्मा देंगे प्रस्तुति : मेला में पहले ही दिन से बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति शुरू हो जायेगी. पहले दिन इंडियन आइडल के कलाकार अमित सना और आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति होगी. दूसरे दिन 15 जनवरी को स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. 16 जनवरी को बड़े सिंगर शब्बीर कुमार का गायन होगा. मेला में चारों दिन कई तरह की प्रतियोगिता रखी गयी है.
बड़ी संख्या में पहुंचेंगे साफाहोड़ संप्रदाय के लोग
मुनेश्वर कृषि प्रदर्शनी अभी से ही आकर्षक दिखने लगा है. प्रदर्शनी में घर की बगिया मॉडल में फूल-फल को सजाया गया है. फसलों की हरियाली देखते ही बन रही है. प्रदर्शनी में अभी से ही लोग घूमने के लिए आने लगे हैं. सोमवार शाम तक किसानों के उत्पादित फसलों की प्रदर्शनी भवन में स्टॉल लगाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




