पेड़ से टकराया वाहन एक की मौत, तीन घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चांदन : कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत पांडेयडीह मोड़ के निकट मंगलवार की देर रात्रि एक अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी महुआ पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. मृत यात्री का नाम संजू यादव […]
विज्ञापन
चांदन : कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत पांडेयडीह मोड़ के निकट मंगलवार की देर रात्रि एक अनियंत्रित टाटा सफारी गाड़ी महुआ पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. मृत यात्री का नाम संजू यादव (32वर्ष) ग्राम सत्संग नगर थाना देवघर (झारखंड) बताया गया है. घायलों में देवघर के सत्संग नगर निवासी जीतू यादव (30वर्ष) एवं जमुई जिला के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के लाहावन-फतेहपुर गांव निवासी जीतू यादव एवं रवींद्र यादव उर्फ गोदो यादव शामिल हैं.
घटना की सूचना मिलते ही चांदन थानाध्यक्ष नीरज तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी यात्रियों को बेहतर इलाज के लिये एंबुलैंस द्वारा सदर अस्पताल देवघर भेजा. प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा सफारी गाड़ी पर सवार सभी चार लोग लाहावन से देवघर जा रहे थे. चांदन थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ पर गाड़ी का अगला टायर अचानक ब्लास्ट कर गया.
इसके बाद चालक ने संतुलन खो दिया. फिर असंतुलित होकर टाटा सफारी गाड़ी सड़क किनारे स्थित महुआ पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. चांदन पुलिस ने चारों घायलों को नाजुक हालत में देवघर भेजा था. जहां चिकित्सकों ने जख्मी संजू यादव को मृत घोषित कर दिया. चांदन थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन