वनवासियों ने मांगों के समर्थन में समाहरणालय को घेरा

Updated at : 08 Nov 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
वनवासियों ने मांगों के समर्थन में समाहरणालय को घेरा

बांका : भारत जनपहल मंच के बैनर तले गुरुवार को समारहणालय का घेराव किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद खैरा- लैया, आदिवासी, दलित, वंचित सहित अन्य किसान- मजदूरों द्वारा शहर भर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की गयी. प्रदर्शन कार्यक्रम तारा मंदिर परसिर से शुरु होकर गांधी चौंक होते हुए […]

विज्ञापन

बांका : भारत जनपहल मंच के बैनर तले गुरुवार को समारहणालय का घेराव किया गया. जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद खैरा- लैया, आदिवासी, दलित, वंचित सहित अन्य किसान- मजदूरों द्वारा शहर भर में प्रदर्शन कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की गयी. प्रदर्शन कार्यक्रम तारा मंदिर परसिर से शुरु होकर गांधी चौंक होते हुए अमरपुर मुख्य मार्ग से समाहरणालय पहुंची, जहां करीब दो हजार से अधिक की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे.

इस दौरान प्रदर्शनकारी पारंपरिक हथियार के साथ ढ़ोल व नगाडा आदि लेकर पहुंचे थे. प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंच के वरीय नेता पुकार, कमली देवी, हीरालाल खैरा आदि ने बताया कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार हम गरीबों पर लगातार अत्याचार कर रही है. वन अधिकार नियम के तहत वन की जमीन पर हमारा अधिकार है.
लेकिन केंद्र व राज्य सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. वहीं किसानों की समस्या पर सरकार उदासीन बनी हुई है. मजदूरों को रोजगार देने में केंद्र व राज्य सरकार दोनों विफल है. छात्र व नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब, किसान, मजूदर, दलित, वंचित वरोधी है.
आज भी गरीबों का शोषण जारी है, जिस पर अंकुश लगाने में सरकार विफल है. बीडी मजदूरों को उचित सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है. इसके एवज में मंच नेताओं ने खैरा- लैया, आदिवासी को वन की जमीन पर अधिकार देने, किसानों को उचित समर्थन मूल्य, मजदूरों को रोजगार, छात्र- नौजवानों को नौकरी आदि देने की वकालत करते हुए कुल 18 मांगों का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन