लालमनिचक मोड के पास अनियंत्रित ऑटो के पलटने से तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज : शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर बदुआ नदी के लालमनिचक मोड के समीप एक अनियंत्रित ऑटो गुरुवार को पलट गयी. जिस पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी में चटमाडीह गांव के नवलकिशोर सिंह, अनिल सिंह एवं भरको गांव के चालक सिंटू दास शामिल हैं. जानकारी के अनुसार असरगंज से ऑटो शंभुगंज की ओर […]

विज्ञापन

शंभुगंज : शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर बदुआ नदी के लालमनिचक मोड के समीप एक अनियंत्रित ऑटो गुरुवार को पलट गयी. जिस पर सवार तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी में चटमाडीह गांव के नवलकिशोर सिंह, अनिल सिंह एवं भरको गांव के चालक सिंटू दास शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार असरगंज से ऑटो शंभुगंज की ओर आ रही थी. जहां उक्त मोड़ के समीप चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो तेज गति में होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है. विदित हो कि लालमणि चक गांव के बदुआ नदी मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है. उक्त जगह पर दो दिन पूर्व भी अल्टो व ऑटो में टक्कर हुई थी.
देवघर से मंुगेर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त चार लोग घायल
कटोरिया. कटोरिया-बेलहर मुख्य सड़क मार्ग पर सुईया थाना अंतर्गत लेटवा गांव के निकट गुरुवार की रात्रि कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. जिसमें कार पर सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए.
दुर्घटनाग्रस्त कार देवघर से मुंगेर जिला के खड़गपुर जा रही थी. कार में टक्कर मारने वाला ट्रक को लेकर चालक मौके से भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही सुईया पुलिस मौके पर पहुंच गई है. साथ ही जख्मी यात्रियों को अस्पताल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन