सूखे खेतों की बुझी प्यास, डैम का जलस्तर बढ़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बौंसी : पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां किसान प्रफुल्लित है वहीं मौसम भी खुशगवार हो गया है. दूसरी ओर चांदन जलाशय के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हुई है. मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व जहां डैम का जलस्तर 432 फीट था. वहीं बुधवार की शाम तक 458 […]
विज्ञापन
बौंसी : पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां किसान प्रफुल्लित है वहीं मौसम भी खुशगवार हो गया है. दूसरी ओर चांदन जलाशय के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हुई है. मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व जहां डैम का जलस्तर 432 फीट था. वहीं बुधवार की शाम तक 458 फीट पानी डैम में जमा हो चुका है. इस हिसाब से देखा जाय तो करीब 27 फीट पानी की बढ़ोतरी डैम में हुई है.
अनुमान के मुताबिक गुरुवार तक डैम में 463 फीट पानी जमा हो सकता है. अगर बारिश अगले दो-तीन दिनों तक इसी रफ्तार से खासकर झारखंड के देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह आदि इलाकों में बारिश होती रही तो उसका पानी तेजी से डैम में आ जायेगा. सिंचाई विभाग के सूत्रों की मानें तो अगर डैम के जलस्तर में वृद्धि होती है तो धान के साथ-साथ किसान को गेहूं की फसल के लिए भी पानी मिल सकता है.
बारिश को देखते हुए मुख्य कैनाल के फाटक को भी बंद किया जा रहा है, फिलहाल मुख्य कैनाल के जरिए नहर में एक सौ क्यूसेक पानी अभी छोड़ा जा रहा है. अगर कल तक मौसम ऐसा ही रहा तो नहर को पूरी तरह से बंद कर दिया जायेगा. लगातार हो रही बारिश से धान के खेत पूरी तरह से भर चुके हैं और अब इन खेतों को पानी की जरूरत फिलहाल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










