अब आइपीपीबी से किसी भी बैंक की राशि की होगी निकासी

Updated:
विज्ञापन

बांका : अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आइपीपीबी) से किसी भी बैंक की राशि की निकासी हो सकती है. जी हां, यह सुविधा जिले में शुरू हो गयी है. प्रथम चरण में आइपीपीबी के ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद सभी बैंकों के ग्राहक को नयी सुविधा प्रदान की जायेगी. इसमें अभी सप्ताह […]

विज्ञापन

बांका : अब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आइपीपीबी) से किसी भी बैंक की राशि की निकासी हो सकती है. जी हां, यह सुविधा जिले में शुरू हो गयी है. प्रथम चरण में आइपीपीबी के ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके बाद सभी बैंकों के ग्राहक को नयी सुविधा प्रदान की जायेगी. इसमें अभी सप्ताह भर का समय लग सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
दरअसल, बांका डाकघर ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का पहला वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यह सुविधा प्रदान की गयी है. जानकारी के मुताबिक अगर किसी भी ग्राहक के पास एसबीआइ का खाता है और वह अपने नजदीकी आइपीपीबी से राशि निकालना चाहता है तो वह वहां पहुंचकर नियमानुसार राशि की निकासी कर सकता है.
इस व्यवस्था को आधार बेस्ड पेमेंट्स सिस्टम कहा जाता है. अन्य बैंक की राशि निकालने के लिए ग्राहक का संबंधित खाता से आधार लिंक होना आवश्यक है. ज्ञात हो कि एक सितंबर 2018 को ही आइपीपीबी इस जिले में लांच किया गया था. अब तक आइपीपीबी की जिले भर में 135 शाखाएं खुल चुकी है. आने वाले समय में सभी डाकघर को नयी बैंकिंग सुविधा से जोड़ दिया जायेगा.
बांका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पहले वार्षिकोत्सव पर लांच किया आधार बेस्ट पेमेंट्स सिस्टम
सरकार की सभी योजनाओं का भुगतान भी आइपीपीबी से
आइपीपीबी लंबी छलांग लगा चुका है. घर-घर में बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के साथ यह सरकारी योजनाओं में भी काफी प्रचलित है. जानकारी के मुताबिक मनरेगा, गैस सब्सिडी, वृद्धा पेंशन, किसान संबंधित सभी योजना, मातृत्व योजना के साथ केन्द्र व बिहार सरकार के सभी सभी योजनाओं का लाभ अब सीधे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाते में ही जायेगा. इस बाबत सभी सरकारी कार्यालय के अधीक्षक को लाभुकों का खाता आइपीपीबी में खुलवाने के लिए निर्देशित भी किया गया है.
आइपीपीबी का पहला वार्षिकोत्सव के अवसर पर आधार बेस्ड पेमेंट्स सिस्टम शुरू किया गया है. इस व्यवस्था के तहत कोई भी ग्राहक किसी भी बैंक का पैसा आइपीपीबी के किसी भी ब्रांच से निकाल सकता है. केवल उस ग्राहक का संबंधित खाता से आधार लिंक होना चाहिए.
गोपाल कुमार, शाखा प्रबंधक, आइपीपीबी, बांका
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन