पंचायतों का तैयार होगा वार्षिक जीपीडीपी

Updated at : 30 Aug 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायतों का तैयार होगा वार्षिक जीपीडीपी

बांका : अब ग्राम पंचायत की योजना वहां की जनता के इच्छानुरुप तैयार की जायेगी. इस बाबत पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम को लिखित रुप से दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सामजिक एवं आर्थिक विकास को केन्द्रित करते हुए दो अक्टूबर से वर्तमान संचालित योजनाओं […]

विज्ञापन

बांका : अब ग्राम पंचायत की योजना वहां की जनता के इच्छानुरुप तैयार की जायेगी. इस बाबत पंचायत राज विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम को लिखित रुप से दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सामजिक एवं आर्थिक विकास को केन्द्रित करते हुए दो अक्टूबर से वर्तमान संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी.

साथ ही 11वीं अनुसूची में शामिल 29 विषयों पर आधारित तथ्यपरक आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरुप आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 का ग्राम पंचायत विकास योजना(जीपीडीपी) तैयार किया जायेगा. जीपीडीपी तैयार करने के लिए दो अक्टूबर से 31 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है. जानकारी मुताबिक वार्षिक कार्य योजना तैयार करने के लिए ग्राम सभा आयोजित की जायेगी. ग्राम सभा के दौरान जनता व बुद्धिजीवियों ने योजना से संबंधित राय ली जायेगी.
इसके बाद योजना से आधारित प्रस्ताव प्रस्तुत कर इस पर चर्चा करते हुए अंतिम रुप से स्वीकृति दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा में सभी योजना की समीक्षा भी की जायेगी. खासकर अंत्योदय योजना की समीक्षा कर परिवारिक आर्थिक पृष्ठभूमि का आकलन भी किया जायेगा.
जीपीडीपी के लिए प्रशिक्षित होंगे अधिकारी व कर्मचारी
सभी 185 पंचायतों में जीपीडीपी विषय पर प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कर्मी व चयनित सुयोग्य प्रतिभागियों को पांच सितंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण में सभी प्रखंड से आठ से 10 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे. राज्य स्तर से आये प्रशिक्षक सभी को प्रशिक्षित करेंगे. 15 सितंबर से प्रखंड पर फेसिलेटर, जीविका समूह ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जायेगा.
इसके अलावा 20 सितंबर से ग्राम पंचायत विकास योजना से संबंधित प्रचार-प्रसार अभियान की शुरूआत की जायेगी. इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक व संसाधन मैपिंग का कार्य भी पूरा किया जायेगा. खास बात यह है कि अंतिम रुप से अनुमोदित कार्ययोजना को प्लान प्लस पर अपलोड किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन