बाइक सवार झपटमारों ने महिला से छीने 25 हजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 8:11 AM

विज्ञापन

अमरपुर : थाना क्षेत्र के भरको बैंक के समीप से बुधवार को अज्ञात बाइक सवार उच्चकों ने एक महिला से 25 हजार छीन कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गांव के क्षेत्र के भलुआ गांव की देवकी देवी युको बैंक भरको शाखा से उक्त राशि की निकासी कर घर जा रही थी. इसी दौरान […]

विज्ञापन
अमरपुर : थाना क्षेत्र के भरको बैंक के समीप से बुधवार को अज्ञात बाइक सवार उच्चकों ने एक महिला से 25 हजार छीन कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार गांव के क्षेत्र के भलुआ गांव की देवकी देवी युको बैंक भरको शाखा से उक्त राशि की निकासी कर घर जा रही थी. इसी दौरान महिला पानी पीने के लिए रास्ते में रुक गयी.
इसी दौरान बाइक सवार उच्चकों ने उनके पास में रखा 25 हजार रुपया लेकर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने मामले की लिखित शिकायत थाना में की है. उधर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.
बंधन बैंक कर्मी से 16 हजार की लूट
पंजवारा. सरूका गांव के समीप पंजवारा-बौंसी मुख्य मार्ग पर बुधवार को बंधन बैंक कर्मी बौंसी थाना क्षेत्र के फागा गांव निवासी खगेश्वर ठाकुर से बदमाशों ने 16,225 रुपये लूट लिए. घटना की जानकारी पंजवारा थाना को दिये जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक कर्मी खगेश्वर ठाकुर से पूछताछ की. पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
कर्मी के मुताबिक वह बुधवार को पंजवारा में ग्रुप में लिये गये लोन की राशि भुगतान के लिए गये हुए थे. वापसी के क्रम में सरूका गांव के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने रास्ता रोक रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने बताया कि सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अपराधी के धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन