अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में महिला सहित दो जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. पहली घटना शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर रायपुरा गांव के पास हुई. जहां ऑटो पर सवार झखरा गांव की महिला रूपा देवी पति मुन्ना राम अपने मासूम बच्चों के साथ मायके मुंगेर के गालिमपुर […]
विज्ञापन
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. पहली घटना शंभुगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर रायपुरा गांव के पास हुई. जहां ऑटो पर सवार झखरा गांव की महिला रूपा देवी पति मुन्ना राम अपने मासूम बच्चों के साथ मायके मुंगेर के गालिमपुर से वापस अपने घर आ रही थी, महिला उक्त जगह पर तेज रफ्तार से जा रही ऑटो से अचानक बीच सड़क पर गिर पड़ी.
आपके शहर में
विज्ञापन
ग्रामीण सतीश आनंद एवं अन्य के सहयोग से जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में इलाज के भर्ती कराया गया. वहीं मौका देखकर ऑटो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. मंगलवार को ही दूसरी घटना शंभुगंज-असरगंज मुख्य पथ के पेट्रोल पंप शंभुगंज के पास हुई.
जिसमें शंभुगंज के मो. फैयाज आलम पिता मो. अहसलम मवेशी को बचाने में बीच सड़क पर गिरकर जख्मी हो गयी. जख्मी फैयाज अपने घर से बाइक से असरगंज जा रहे थे. उक्त जगह अचानक मवेशी के आ जाने से फेयाज असंतुलित होकर गिर गया. स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जहां दोनों के परिजन सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन