अब गुजरात की तरह बांका में भी होगा वर्षा के पानी का संरक्षण

Updated:
विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन सभागार में गुरुवार को खरीफ महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि जानकार ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही […]

विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन सभागार में गुरुवार को खरीफ महोत्सव सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलम देवी व बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि जानकार ने सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही सरकार के द्वारा दिये जाने वाले बीज एवं उर्वरक पर अनुदान राशि के बारे में बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार ने पारंपरिक खेती से हटकर वैज्ञानिक पद्धति जैसे श्री विधि, पैडी ट्रांसप्लांटर, जीरो टिलेज आदि विधियों से खेती करने की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस के अलावे खेतों में पोषक तत्व, कीटनाशक, उर्वरक आदि के प्रयोग तथा उत्पादन के बारे में जानकारी दी. बताया गया कि बीज उपचार कर फसल की बुआई से फसल में बीमारियां की संभावनाएं बहुत कम हो जाती है, जो हर किसान को आवश्यक रूप से करनी चाहिए.
इस मौके पर किसानों ने सिंचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर काफी सवाल खड़े किए जिस पर कृषि कर्मियों ने नलकूप में मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर होने के लिए रेन हार्वेस्ट पद्धति का प्रयोग करने की बात कही. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रजनीश कुमार गिरायु, कृषि समन्वयक सुधाकर प्रसाद, कृषि सलाहकार सुबोध कुमार पंडित, प्रीतीश कुमार, प्रफुल्ल कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन