भतीजे ने चाची की मांग में भरा सिंदूर
Updated at : 26 Apr 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया अंतर्गत बेलौनी गांव में भतीजा ने अपनी चाची की मांग सिंदूर से भर दिया, साथ ही दोनों साथ-साथ जिंदगी गुजारने को भी राजी हो गये हैं. हालांकि चाची व भतीजा के बीच प्रेम-प्रसंग के इस रूप को लेकर परिवार में कलह भी हो रही है. प्राप्त […]
विज्ञापन
कटोरिया : कटोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरिया अंतर्गत बेलौनी गांव में भतीजा ने अपनी चाची की मांग सिंदूर से भर दिया, साथ ही दोनों साथ-साथ जिंदगी गुजारने को भी राजी हो गये हैं.
हालांकि चाची व भतीजा के बीच प्रेम-प्रसंग के इस रूप को लेकर परिवार में कलह भी हो रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलौनी गांव निवासी विकास राय की शादी करीब दो वर्ष पहले जरमुंडी थाना क्षेत्र की नीलम कुमारी से हुई थी.
हालांकि शादी के बाद से ही दोनों का वैवाहिक संबंध कभी भी मधुर नहीं रहा. इधर चचेरा भतीजा नीरज कुमार राय पिता दीपक राय एवं नीलम कुमारी के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा. गुरुवार को जब विकास राय मजदूरी करने घर से बाहर गया हुआ था. भतीजा नीरज ने अपनी चाची नीलम की मांग में सिंदूर भर दिया. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




