शराब लेकर जा रही मारुति जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Mar 2019 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
शराब लेकर जा रही मारुति जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सुखनिया पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने झारंखड से बौंसी की ओर आ रही एक मारुती वैन से 58 लीटर देशी शराब पाउच तथा साढ़े दस लीटर विदेशी शराब बरामद की है. टीम ने दो तस्कर बाराहाट निवासी दिगंबर यादव व श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया. […]

विज्ञापन

बांका : भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सुखनिया पुल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने झारंखड से बौंसी की ओर आ रही एक मारुती वैन से 58 लीटर देशी शराब पाउच तथा साढ़े दस लीटर विदेशी शराब बरामद की है. टीम ने दो तस्कर बाराहाट निवासी दिगंबर यादव व श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार किया.

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. मारुति को उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त किया है. जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के परिचालन को जड़ से समाप्त करने के लिए उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान जारी है.
झारखंड के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना उत्पाद अधीक्षक को मिली. जिसके बाद उन्होंने विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को छापेमारी करने का निर्देश दिया. सुखनिया पुल के समीप मार्ग पर सघन वाहन तलाशी अभियान के दौरान जांच टीम ने कार एचआर 26पी-3104 नंबर की डिक्की से देसी व विदेशी शराब बरामद की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन