ट्रैक्टर के धक्के से 10 वर्षीया बच्ची की मौत
Updated at : 14 Mar 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के कैथा गांव के समीप ट्रैक्टर धक्के से 10 वर्षीय उषा कुमारी की मौत हो गयी. मृतिका कैथा ग्राम निवासी सुरेश यादव की पुत्री बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार चांदन नदी स्थित कैथा रामपुर घाट पर बालू चोरी करने की नीयत से एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को […]
विज्ञापन
रजौन : रजौन थाना क्षेत्र के कैथा गांव के समीप ट्रैक्टर धक्के से 10 वर्षीय उषा कुमारी की मौत हो गयी. मृतिका कैथा ग्राम निवासी सुरेश यादव की पुत्री बताया जा रहा है. प्राप्त समाचार के अनुसार चांदन नदी स्थित कैथा रामपुर घाट पर बालू चोरी करने की नीयत से एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर गया था इसी बीच पुलिस की गाड़ी आते देख वह आनन-फानन में भागने लगा. इसी दौरान बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में बच्ची आ गयी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ पीटा. मारपीट से ट्रैक्टर चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया. पुलिस की मदद से जख्मी चालक को रजौन अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है. जख्मी चालक मेघू यादव का पुत्र बताया जाता है . समाचार लिखे जाने तक शव घटनास्थल पर ही पड़ी था. इस संबंध में रजौन थाना अध्यक्ष उमेश प्रसाद से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




