बेलहर : डायन का आरोप लगाकर की मारपीट, गांव से भगाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Nov 2018 6:00 AM
विज्ञापन
लौढ़िया पंचायत की घटना बेलहर : थाना क्षेत्र के लौढ़िया पंचायत के एक गांव से एक परिवार पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट कर गांव से भगा दिये जाने की सूचना है.जानकारी के अनुसार गांव महिला पर गांव के ही सूरज हेंब्रम, मंगल हेंब्रम, कालेश्वर मुर्मू, कांदा बेसरा, फुलेश्वर मुर्मू, बड़का बेसरा द्वारा डायन […]
विज्ञापन
लौढ़िया पंचायत की घटना
बेलहर : थाना क्षेत्र के लौढ़िया पंचायत के एक गांव से एक परिवार पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट कर गांव से भगा दिये जाने की सूचना है.जानकारी के अनुसार गांव महिला पर गांव के ही सूरज हेंब्रम, मंगल हेंब्रम, कालेश्वर मुर्मू, कांदा बेसरा, फुलेश्वर मुर्मू, बड़का बेसरा द्वारा डायन का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट कर गांव से भगा दिया है. जिसके बाद उसका पति अपनी पत्नी को लेकर अपने रिश्तेदार के घर जाकर रह रहा है. इस संबंध में पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर उक्त लोगों के विरुद्ध डायन का आरोप लगाकर मारपीट कर गांव से भगा देने की शिकायत करने की बात कही है.
जानकारी के अनुसार गांव के कालेश्वर मुर्मू की पत्नी कुछ दिनों से विक्षिप्त होगयी है. जिसके कारण उक्त लोगों द्वारा महिला पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह डायन है, जो कालेश्वर मुर्मू की पत्नी को विक्षिप्त बना दी है.
जिसके बाद उक्त लोगों द्वारा झाझा से एक ओझा को बुलाकर दो दिन से गांव में पूजा-पाठ एवं झाड़-फूंक करवाया जा रहा था. इस क्रम में ओझा द्वारा कई प्रकार की बलि चढ़ायी गयी. कुछ प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि डायन एवं भूत के झाड़-फूंक एवं पूजा-पाठ में कुत्ता, बिल्ली, शुअर, मुर्गा, कबूतर आदि कई प्रकार की बलि चढ़ायी गयी. इसके बाद महिला के साथ मारपीट कर उसपर डायन का आरोप लगाया गया. साथ ही उसके पति के साथ भी मारपीट की गई.
जिसके बाद दोनों वहां से भागकर अपने घर आ गये, लेकिन बाद में उक्त लोगों के द्वारा उसके घर पर भी आकर मारपीट किया जाने लगा. इसके कारण उसे अपनी जान बचाने के लिए गांव से भागना पड़ा. वहीं, इस बाबत थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि थाने में इससे जुड़ा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










