बांका : सर, पति की हत्या के बाद ससुर व देवर घर से कर रहे बेदखल, कहा- यहां रहोगी, तो जान से जाओगी
Updated at : 30 Oct 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केड़िया, ईनारावरण गांव निवासी दिवंगत व्यवसायी सोनू वर्णवाल उर्फ अभिनंदन वर्णवाल की पत्नी रूबी देवी ने सोमवार को एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की मांग की है. इस बाबत उन्होंने कहा है कि विगत 30 अगस्त 2018 को अपराधियों ने उनके पति की हत्या कर दी थी, सभी […]
विज्ञापन
बांका : फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केड़िया, ईनारावरण गांव निवासी दिवंगत व्यवसायी सोनू वर्णवाल उर्फ अभिनंदन वर्णवाल की पत्नी रूबी देवी ने सोमवार को एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की मांग की है. इस बाबत उन्होंने कहा है कि विगत 30 अगस्त 2018 को अपराधियों ने उनके पति की हत्या कर दी थी, सभी हत्यारों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
इसके कुछ दिनों बाद मैं मायके चली गयी. मायके से वापस लौटने के बाद मेरे ससुर सुधीर वर्णवाल, सास मुन्नी देवी, देवर ललन भारती, चंदन भारती एवं ननद खुशबू कुमारी कहने लगे कि अब यहां क्या करोगी, जाओ मायके में पिताजी के पास रहना. अब यहां तुम्हारा कुछ नहीं है, यहां रहोगी तो तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. जिसके पीछे इन लोगों का इरादा है कि मेरे पति के दुकान व एलआइसी पैसे को कब्जा करना है. वे लोग षड्यंत्र के तहत मुझे पागल घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं. सर, मेरी छह वर्ष की एक पुत्री प्रिया व ढेड़ वर्ष का एक पुत्र उत्कर्ष मेरे साथ है, जिसको लेकर मैं दर- दर भटक रही हूं, मुझे न्याय चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




