एक पार्लर में छापेमारी, दो महिला सहित दो पुरुष हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हिरासत में लिये गये दोनों पुरुष में एक ग्राहक तो दूसरा पार्लर का है संचालक फारबिसगंज : फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हास्पीटल रोड में अवस्थित एक पार्लर में छापेमारी कर पार्लर के केबिन में मौजूद दो महिला व दो पुरुष […]
विज्ञापन
हिरासत में लिये गये दोनों पुरुष में एक ग्राहक तो दूसरा पार्लर का है संचालक
आपके शहर में
विज्ञापन
फारबिसगंज : फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हास्पीटल रोड में अवस्थित एक पार्लर में छापेमारी कर पार्लर के केबिन में मौजूद दो महिला व दो पुरुष को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये दोनों महिला जोगबनी की बतायी जाती है. जबकि हिरासत में लिये गये दो पुरुषों में एक साहेबगंज वार्ड संख्या दो निवासी अमित कुमार भगत पिता महेश भगत व चकरदाहा नरपतगंज वार्ड संख्या 15 निवासी एहसान अली पिता नबी हसन बताया जाता है. हिरासत में लिये गये दोनों महिला व पुरुष से थानाध्यक्ष श्री साहा गहन पूछताछ की.
थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि हास्पीटल रोड में अवस्थित रोज ब्यूटी पार्लर में महिला के साथ पुरुष रहते हैं. इसी सूचना पर जब छापेमारी की गयी तो उक्त पार्लर के केबिन से दो महिला व दो पुरुष को हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गये दोनों पुरुष में एक अमित कुमार भगत ग्राहक बताया जाता है. जबकि दूसरा एहसान अली पार्लर का संचालक बताया जाता है. थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष श्री साहा के अलावा अनि रामदेव यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान सहित महिला पुलिस बल में संगीता कुमारी व अन्य शामिल थे. इधर पुलिस के द्वारा उक्त ब्यूटी पार्लर में छापेमारी कर दो महिला व दो पुरुष को हिरासत में लिये जाने के बाद हड़कम्प मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन