कटोरिया : दीवार तोड़ने का विरोध मां-बेटे को किया घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jul 2018 2:43 AM
विज्ञापन
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत पिंड़रा गांव में रविवार की दोपहर चहारदिवारी तोड़ने का विरोध करने पर मां-बेटा को ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. मारपीट में घायल एक पक्ष से नागेश्वर यादव की जख्मी पत्नी राधा देवी (55वर्ष) व पुत्र नीरज […]
विज्ञापन
कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत अंतर्गत पिंड़रा गांव में रविवार की दोपहर चहारदिवारी तोड़ने का विरोध करने पर मां-बेटा को ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.
मारपीट में घायल एक पक्ष से नागेश्वर यादव की जख्मी पत्नी राधा देवी (55वर्ष) व पुत्र नीरज कुमार (30वर्ष) को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एसडी मंडल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इस घटना के संबंध में जख्मी नीरज कुमार ने गोतिया के ही करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें चचेरा भाई अनिल यादव, धूरन यादव, हुरो यादव, बालेश्वर यादव, मनोज यादव, डेगन यादव, जालो यादव आदि को अभियुक्त बनाया गया है. जख्मी नीरज यादव ने बताया कि गोतिया से गली विवाद को लेकर लंबे दिनों से विवाद चल रहा था. इसी क्रम में रविवार को उसके जमीन की चहारदिवारी का करीब सत्तर-अस्सी फीट लंबी दीवार को विपक्षी लोग मिल कर गिराने लगे.
विरोध करने पर उसके उपर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया. जब बचाने मां राधा देवी आयी, तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गयी. मारपीट में जख्मी मां-बेटा का सिर फट गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










