बंगाली भाषा में समाजशास्त्र की कॉपियों के मूल्यांकन में बाधा

बांका : इंटर बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जारी है. सभी सेंटर पर जांचकर्ता तीव्र गति से मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं. लेकिन, इस बीच एक बाधा उत्पन्न हो गयी है. जिले में दूसरे जिले से भी बंगाली भाषा के समाजशास्त्र की कॉपियां भी जांच के लिए पहुंची है. लेकिन, जिले में एक भी बंगाली […]
बांका : इंटर बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जारी है. सभी सेंटर पर जांचकर्ता तीव्र गति से मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं. लेकिन, इस बीच एक बाधा उत्पन्न हो गयी है. जिले में दूसरे जिले से भी बंगाली भाषा के समाजशास्त्र की कॉपियां भी जांच के लिए पहुंची है. लेकिन, जिले में एक भी बंगाली भाषा के जानकार परीक्षक नहीं है.
नतीजतन, सारी कॉपियां जांच के लिए रखी हुई है. शिक्षा विभाग के मुताबिक संबंधित विषय के करीब 111 कॉपी मूल्यांकन के लिए आयी है. वहीं अन्य विषय के मूल्यांकन के लिए जांचकर्ता पर्याप्त हैं. लेकिन, कुछ विषयों के लिए जांचकर्ता की कमी हमेशा बनी रहती है. वहीं, दूसरी ओर शिक्षक लगातार मूल्यांकन केंद्र से अनुपस्थित हो रहे हैं. जिससे मूल्यांकन कार्य में रुकावट भी आ रही है. डीईओ के स्तर से इसपर संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्रवाई के भी संकेत दिये गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




