बांका की उन्नति के लिए धरा पर उतरेगी विजन 2022 योजनाएं

बांका : संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत पिछड़े जिलों को विकासोन्मुख बनाया जायेगा. प्रधानमंत्री ने इसके लिए विजन 2017-22 का पंचवर्षीय योजना तैयार की है. प्रथम चरण में मौजूदा योजनाओं की स्थिति व अन्य क्षेत्र के वर्तमान हालात की समीक्षा होगी. इसके बाद महत्वाकांक्षी योजनाओं को बांका की धरातल पर उतारा जायेगा. समीक्षा के […]
बांका : संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत पिछड़े जिलों को विकासोन्मुख बनाया जायेगा. प्रधानमंत्री ने इसके लिए विजन 2017-22 का पंचवर्षीय योजना तैयार की है. प्रथम चरण में मौजूदा योजनाओं की स्थिति व अन्य क्षेत्र के वर्तमान हालात की समीक्षा होगी. इसके बाद महत्वाकांक्षी योजनाओं को बांका की धरातल पर उतारा जायेगा. समीक्षा के बाद यह पता चल जायेगा कि जिले को विकसित बनाने के लिए आवश्यक रणनीति क्या-क्या अपनायी जाये, उसी के अनुरूप योजना तैयार कर की जायेगी.
उक्त बातें रक्षा विभाग के अपर सचिव जीवेश नंदन ने कही. वे बुधवार को डीआरसीसी में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा सहित अन्य क्षेत्र के लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी. इसके लिए चिन्हित जिला की मौजूदा रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इससे पहले उन्होंने केंद्र व राज्य के संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही बारी-बारी से संबंधित पदाधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
डीएम कुंदन कुमार ने रक्षा सचिव को प्रारंभ में जिले में संचालित योजना व परियोजना की विस्तृत जानकार दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है. उपलब्धि रिपोर्ट में भी जिला का नाम बेहतर स्थान पर प्राप्त हो रहा है. बैठक में डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा, एसडीओ पूनम कुमारी, डीएओ सुदामा महतो, डीपीआरओ दिलीप सरकार सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




