भूमिहारा गांव से 110 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 28 Feb 2026 8:24 PM

विज्ञापन

शंभुगंज थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव के बहियार में पुलिस ने छापेमारी कर 110 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव के बहियार में पुलिस ने छापेमारी कर 110 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भूमिहारा गांव के बहियार में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का भंडारण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों ने बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बताये गये स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान वहां मौजूद तस्कर पुलिस को देखकर भाग निकला. हालांकि मौके से 110 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त कर ली गयी. बरामद शराब को थाना लाया गया और अज्ञात तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन