ePaper

कटोरिया के तीन परीक्षा केंद्रों पर 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 03 Feb 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया के तीन परीक्षा केंद्रों पर 11 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन हुआ.

विज्ञापन

केंद्रों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ रहे मुस्तैद

कटोरिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कटोरिया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन हुआ. मंगलवार को तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल ग्यारह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम दल-बल के साथ तीनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त ढंग से परीक्षा संचालन को लेकर मुस्तैद रहे. कटोरिया में इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय व आदर्श परीक्षा केंद्र सह बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा संचालित हो रही है. दूसरे दिन पहली पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई. जबकि दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली गई. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 84 में से 83 छात्राओं ने परीक्षास दी, जबकि दूसरी पाली में 167 में से 166 छात्राएं उपस्थित रही. पहली पाली में इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में सभी 22 छात्र उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में कुल 287 में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में कुल 60 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 253 में से 249 ने परीक्षा दी. परीक्षा के दौरान इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में शिक्षक सुबोध कुमार, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह व आदर्श परीक्षा केंद्र बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक अजय कुमार कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर मुस्तैद रहे. शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना संजय यादव ने सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. वहीं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग में इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व अवर निरीक्षक अश्वनी कुमार भ्रमणशील रहे. दंडाधिकारी के रूप में बीईओ मनोज मिश्र, बीसीओ राजेश रंजन सिंह आदि मुस्तैद रहे.

चांदन में छह परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

चांदन. चांदन स्थित इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र एमएमकेजी प्लस टू विद्यालय में इंटर परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई. दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली की गणित विषय की परीक्षा में 204 परीक्षार्थियों में 202 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, शेष दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा में 291 परीक्षार्थियों में 287 परीक्षार्थी ने भाग लिया, शेष चार छात्र अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक करुणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा कदाचारमुक्त ढंग से आयोजित हुई. शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर बीडीओ अजेश कुमार, बीईओ सुरेश ठाकुर माॅनिटरिंग करते रहे. परीक्षा संचालन में वीक्षक नूतन कुमार पप्पू, सतीश कुमार व लिपिक प्रेम कुमार आदि सक्रिय रहे.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन