लोकतंत्र के महापर्व में अहिंसा की जीत

Updated:
विज्ञापन

बांकाः लोकसभा चुनाव बांका में शांतिपूर्ण रहा. कटोरिया और बेलहर विधान सभा में शाम चार बजे तक व अमरपुर, धोरैया, बांका में शाम छह बजे तक वोट डाले गये. डीएम साकेत कुमार ने मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार शाम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दावा किया. उन्होंने कहा कि बांका में 57.5 फीसदी मतदान […]

विज्ञापन

बांकाः लोकसभा चुनाव बांका में शांतिपूर्ण रहा. कटोरिया और बेलहर विधान सभा में शाम चार बजे तक व अमरपुर, धोरैया, बांका में शाम छह बजे तक वोट डाले गये. डीएम साकेत कुमार ने मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार शाम शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दावा किया.

उन्होंने कहा कि बांका में 57.5 फीसदी मतदान हुआ. यह शुक्रवार तक फाइनल रिपोर्ट आने पर और बढ़ सकता है. 2009 के लोस चुनाव में 49 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार यह प्रतिशत बढ़ा है. यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

पुरुषों को महिलाओं ने छोड़ा पीछे

डीएम ने बताया कि 57.5 प्रतिशत मतदान में पुरुषों ने 56.5 प्रतिशत वोट डाले. वहीं महिलाओं ने 58.5 प्रतिशत मत का प्रयोग किया. इस तरह महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन