मिला डेंगू का नया मरीज बीमारी . गया था दिल्ली कमाने, बीमार होकर लौटा घर

बांका : जिले में डेंगू का मरीज मिलने से सनसनी फैल गयी. मरीज स्थानीय एक प्राइवेट क्लिनिक पर अपना इलाज करा रहा है. इस आशय की जानकारी देते हुए इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव निवासी छतीश कुमार है. जो दिल्ली के […]
बांका : जिले में डेंगू का मरीज मिलने से सनसनी फैल गयी. मरीज स्थानीय एक प्राइवेट क्लिनिक पर अपना इलाज करा रहा है. इस आशय की जानकारी देते हुए इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के ककवारा गांव निवासी छतीश कुमार है. जो दिल्ली के नोएडा में रहकर नौकरी करता था. वहां पर वह पिछले कई दिनों से बीमार था. ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उनके परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो परिजनों ने उन्हें दिल्ली से घर आने की बात कही.
इसके बाद वो विगत 27 सितंबर को बांका पहुंच कर एक चिकित्सक से जांच कराया. रिपोर्ट में उक्त युवक में डेंगू का लक्षण पाया गया. इसके बाद उक्त युवक का प्लेटलेट्स काउंट जांच कराया गया तो प्लेटलेटस काउंट मात्रा 84 हजार पाया गया. इसके बाद चिकित्सक की देख रेख में अब भी उक्त युवक का उपचार किया जा रहा है. अब वो खतरे से बाहर है और प्लेटलेटस काउंट करीब 1 लाख से अधिक हो गया है. परिजनों ने बताया कि उक्त युवक विगत कई माह से दिल्ली गया हुआ था. वहां से बीमार होने के बाद उसे घर वापस बुलाया गया है. जबकि पिछले साल भी बांका में दर्जनों डेंगू के मरीज मिले थे. इसमें अधिकांश मरीज अन्य राज्यों में नौकरी करने वाले में से थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




