83वें बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बांका अव्वल
बांकाः जमुई के कृष्णा स्टेडियम में आयोजित 83 वां बिहार राज्य ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन मंगलवार को बांका की बेटियां अव्वल रहीं. चार गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर जिले को प्रथम स्थान पर रखा. टीम मैनेजर ने दूरभाष पर बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में गोला […]
बांकाः जमुई के कृष्णा स्टेडियम में आयोजित 83 वां बिहार राज्य ओपेन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहले दिन मंगलवार को बांका की बेटियां अव्वल रहीं. चार गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीत कर जिले को प्रथम स्थान पर रखा.
टीम मैनेजर ने दूरभाष पर बताया कि प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में गोला फेंक में सरोजनी टुडू, एक हजार मीटर दौड़ में पार्वती सोरेन, 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के एक सौ मीटर दौड़ में संगीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल हासिल किये. वहीं एक सौ मीटर दौड़ में श्वेता कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता बुधवार को प्रतियोगिता का दूसरा दिन है. जिसमें जिले के छात्र एवं छात्राएं अपना जलवा दिखायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










