औरंगाबाद में घर पहुंची महिला तो बक्से से गायब मिले शादी के जेवर, थाने में दर्ज कराई शिकायत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में एक महिला के घर से शादी के लाखों रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए. पढ़ाई कर घर लौटी पीड़िता ने जब बक्सा खोला तो सभी जेवर गायब थे. उसने अपने ही सगे देवर पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Aurangabad News: नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 अंतर्गत पुरानी काजी मोहल्ला नवाडीह रोड निवासी मेनका कुमारी के घर से शादी के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने ही सगे देवर पर आभूषण चुराने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

पढ़ाई कर लौटी तो खुला मिला बक्सा

पीड़िता मेनका कुमारी ने थाने में दिए गए आवेदन में बताया कि उनके पति शंभू प्रसाद आजीविका के सिलसिले में बाहर रहकर काम करते हैं. वह स्वयं एएनएम (ANM) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक पढ़ाई के सिलसिले में घर से बाहर रहती हैं.

पीड़िता के अनुसार, 8 सितंबर की शाम लगभग 5:00 बजे जब वह पढ़ाई समाप्त कर अपने घर लौटीं और कमरे में रखे बक्से को खोला, तो उसमें रखे सभी कीमती जेवरात गायब थे.

सोने की चेन, अंगूठी समेत कई कीमती आभूषण चोरी

पीड़िता ने आवेदन में चोरी गए आभूषणों का ब्योरा देते हुए बताया कि बक्से में उनकी शादी के पारंपरिक गहने रखे हुए थे, जिनमें:

  • सोने की चेन
  • सोने की अंगूठी
  • चांदी की पायल
  • कान का झुमका
  • जितिया का लॉकेट
  • नाक की झुरिया तथा अन्य कई छोटे-बड़े आभूषण शामिल हैं.

देवर पर लगाया चोरी का सीधा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मेनका कुमारी ने आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि उनके ससुर स्वर्गीय जनेश्वर साव का पुत्र और उनका देवर सोनू कुमार लगातार घर में आता-जाता और रहता है. पीड़िता ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि घर में अकेलेपन और उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर देवर सोनू कुमार ने ही बक्से से सभी गहने चुराए हैं.

पीड़िता ने नगर थाना पुलिस से अविलंब मामले की जांच करने, आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गए शादी के जेवरातों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है.

Also Read: रफीगंज-भदवा रोड पर धावा नदी का पानी पुल के ऊपर पहुंचा, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन