नशामुक्त भारत अभियान के तहत विवेकानंद मिशन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

शपथ दिलाते बीडीओ

Aurangabad News : दाउदनगर के विवेकानंद मिशन स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ, छात्रों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद. नशामुक्त भारत अभियान के तहत विवेकानंद मिशन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ ने विद्यार्थियों को दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम, विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह, प्रशासक सुनील कुमार सिंह, मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना, दाउदनगर के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय अहियापुर के प्रधानाध्यापक अंबुज कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय नवरतनचक के प्रधानाध्यापक श्रीनिवास मंडल, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज सहित अन्य अतिथियों ने किया.

बीडीओ मो. जफर इमाम ने उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को नशापान नहीं करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित करता है. युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए.

नशे की आदत से बचने की दी गई सलाह

सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों से हर परिस्थिति में नशे से दूर रहने की अपील की. वक्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के जाल और इसके कारण उत्पन्न होने वाली सामाजिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों को समझाया गया कि परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, नशे का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि एक बार इसकी आदत लगने के बाद इससे बाहर निकलना कठिन हो सकता है.

Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो

स्वागत गीत और कविता पाठ ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान 'जन गण मन' के साथ किया गया. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया. छात्रा सागरिका सुमन और सृष्टि कुमारी ने नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे. शिक्षक लोकेश पांडेय ने कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया.

प्ले एरीना और स्पोर्ट्स रूम का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम से पहले विद्यालय परिसर में प्ले एरीना, म्यूजिक एंड डांस रूम तथा स्पोर्ट्स रूम का उद्घाटन किया गया. अतिथियों ने इन कमरों के साथ अटल टिंकरिंग लैब का भी भ्रमण किया और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली.

Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल

अतिथियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संस्थापक निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. विद्यालय की ओर से संस्थापक निदेशक डॉ. शंभू शरण सिंह, प्रशासक सुनील कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अद्यन्त वत्स तथा काउंसलर सह डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अद्या वत्स ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया. अतिथियों से उनके विचार विद्यालय के रजिस्टर में भी दर्ज करवाए गए.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना समय की आवश्यकता है. ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

Also Read : बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 प्रखंडों की 39 पंचायतें और 189 गांव संभावित बाढ़ प्रभावित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन