ठनके की चपेट आने से दो भाइयों की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद. शहर के पास की ओरा पंचायत के पचरूखिया गांव में बुधवार की शाम बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी.
विज्ञापन
औरंगाबाद. शहर के पास की ओरा पंचायत के पचरूखिया गांव में बुधवार की शाम बारिश के दौरान ठनका गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गनौरी यादव और संत कुमार के रूप में हुई है. दोनों भाई पचरूखिया बधार में खेत जोतवा रहे थे. इसी दौरान बारिश होने लगी. दोनों बारिश से बचने के लिए जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े वैसे ही बाला बिगहा के पास तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में दोनो आ गये़ आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों की, लेकिन परिजनों के आने के पहले दोनों की मौत हो चुकी थी.
विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन