आग की चपेट में आये तीन घर

Updated:
विज्ञापन

जल कर राख में तब्दील हुआ सामान

विज्ञापन

बारुण. थाना क्षेत्र के केशव मेला के समीप अज्ञात कारणों से आग लग गयी. आग की चपेट में तीन घर आ गये, जिससे लाखों रुपये का घरेलू सामान जल कर राख हो गया. एक परिवार की चार बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गयी. मो सौकत ने बताया कि केशव मेला भुइंया टोला में अज्ञात कारणों से उनके भाई मो अफताब आलम, मो अकबर और मो रमजान के घर आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बहादुरी दिखायी. आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक फूस के दो घर और खपड़े के बने एक घर के साथ चार बकरी सहित हजारों रुपये का सामान जल गया. इधर, जानकारी मिली कि दमकल की गाड़ी भी पहुंची थी. बड़ी बात यह है कि तीनों परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है. सीओ मंजेश कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षति का आंकलन किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन