औरंगाबाद: स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति की मांग तेज, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन की दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने बारूण में बैठक कर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति और स्थानांतरण नियमावली-2026 का विरोध किया. शिक्षकों ने शीघ्र निर्णय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

औरंगाबाद : शिक्षक संघर्ष मोर्चा की ओर से बारूण प्रखंड स्थित पेंशनर सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ, बारूण के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने की. बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई.

विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति और कालबद्ध प्रोन्नति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान करे. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

बैठक में शिक्षकों ने स्थानांतरण नियमावली-2026 का भी विरोध किया. वक्ताओं ने कहा कि पहले सभी पात्र शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति दी जाए, उसके बाद समानुपातिक स्थानांतरण की प्रक्रिया लागू की जाए.

शिक्षकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की. बैठक में प्रखंड सचिव नरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष बबलू कुमार, मीडिया प्रभारी सुजीत कुमार, महासचिव शशि प्रसाद किशोर, शिक्षक संजय कुमार, प्रधान शिक्षिका संध्या कुमारी, प्रखंड संयोजक राजा दिलीप, शिक्षक नसीम अहमद सहित बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक एवं प्रधान शिक्षक मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन