औरंगाबाद में छात्राओं की रचनात्मकता को मिला सम्मान, जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौसला

Author Vinay singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

छात्राओं को सम्मानित करती डीएम अभिलाषा शर्मा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज की छात्राओं को उत्कृष्ट रचनात्मकता के लिए सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सबसे आकर्षक रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन

Aurangabad News : बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्री भागवत प्रसाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज, देव मोड़ की छात्राओं को उत्कृष्ट रचनात्मकता के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे.

विज्ञापन

डीएम ने किया सम्मानित

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सबसे आकर्षक रंगोली बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया. उन्होंने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं.

रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

कॉलेज की छात्राओं ने बिहार राज्य का मानचित्र और सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को दर्शाती आकर्षक रंगोली बनाई, जिसने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी कलाकृति को अधिकारियों और आगंतुकों ने खूब सराहा.

100 दिनों की उपलब्धियों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी. अधिकारियों ने विकास कार्यों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी साझा की. आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक मोहन सिंह और शिक्षक कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में निभा कुमारी, सम्मी राज, ममता कुमारी, आनंदिता राज, खुशी कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया. कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन