धुनधुआ सोन दियारे में सुलग रही थी भट्ठी, अचानक पहुंची पुलिस

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 4:44 PM

विज्ञापन

85 लीटर देशी शराब जब्त, 2000 लीटर महुआ जावा नष्ट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

85 लीटर देशी शराब जब्त, 2000 लीटर महुआ जावा नष्ट, तीन गिरफ्तार औरंगाबाद/नवीनगर. औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनधुआ सोन दियारा में शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और कच्चा माल जब्त किया है. छापेमारी में पुलिस ने 85 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की, वहीं करीब 2000 लीटर जावा महुआ घोल को मौके पर ही नष्ट कर दिया. इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त दो भट्ठियों और अन्य उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि सोन दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि होते ही एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धुनधुआ इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान शराब बनाने का धंधा संचालित होते पाया गया. पुलिस की मौजूदगी देखते ही कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंगवार गांव निवासी हीराल चौधरी, राजधानी चौधरी तथा रोहित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विशेष रूप से दियारा और सुदूर इलाकों में नजर रखी जा रही है, जहां अक्सर छुपकर शराब बनाने का प्रयास किया जाता है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी शराब निर्माण या बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन