सिकंदर खान हत्याकांड : सांसद अभय कुशवाहा ने परिजनों से की मुलाकात, 15 लाख से पुस्तकालय बनवाने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

परिजनों से मिलते सांसद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकंदर खान हत्याकांड के बाद सांसद अभय कुशवाहा ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन और 15 लाख के पुस्तकालय भवन की घोषणा.

विज्ञापन

औरंगाबाद. सिकंदर खान हत्याकांड को लेकर औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि आपसी विवाद या किसी तरह के मतभेद का समाधान बातचीत से हो सकता है, लेकिन इस तरह निर्मम हत्या कर देना बेहद निंदनीय है. ऐसे मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

विज्ञापन

प्रशासन के संपर्क में रहने की कही बात

सांसद ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं. अस्पताल में भी इस संबंध में बातचीत की गयी थी और एसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी थी. उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तारियां हुई हैं और जांच जारी है. निष्पक्ष जांच में यदि प्रशासन का कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने एसपी से बातचीत कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कराने की मांग की है.

फोटो | Prabhat Khabar Network

परिवार की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों से की अपील

सांसद ने कहा कि मानवीय आधार पर परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी. उन्होंने स्वयं आर्थिक सहयोग किया और जिले के जनप्रतिनिधियों से भी एकजुट होकर परिवार की सहायता करने की अपील की. साथ ही मृतक की स्मृति में 15 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन निर्माण कराने की घोषणा की.

फोटो | Prabhat Khabar Network

तेजस्वी के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर जांच कमेटी गठित

सांसद ने बताया कि राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को भी घटना की जानकारी है. उनके निर्देश पर प्रदेश स्तर पर जांच कमेटी गठित की गयी है. उम्मीद है कि राजद की जांच कमेटी भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगी.

इस मौके पर विधायक प्रत्याशी सह चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ गुलाम शाहिद, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ संजय यादव, जिला परिषद शंकर यादवेंदू, राजद के प्रदेश महासचिव कौलेश्वर यादव, शहजादा शाही, उप प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, मफूज आलम, सुनील कुमार वर्मा, माहिद खान, फहद शाही, विक्की यादव आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन