अस्पताल पहुंचाने के नाम पर औरंगाबाद में 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म, छह घंटे बाद नहर के पास छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

कुटुंबा थाना

औरंगाबाद के कुटुंबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार सवार तीन युवकों ने अस्पताल पहुंचाने का झांसा देकर एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा को सुनसान जगह पर छोड़ दिया.

विज्ञापन

Aurangabad Minor Girl Rape Case : औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाने का झांसा देकर अपने साथ बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के करीब छह घंटे बाद आरोपी छात्रा को देवरिया नहर के पास छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की.

मां के फोन के बाद अस्पताल के लिए निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां सोमवार को अपने बच्चों का इलाज कराने कुटुंबा रेफरल अस्पताल गई थी. वहां से उसने फोन कर अपनी बेटी को अस्पताल आने के लिए कहा. छात्रा दोपहर करीब 12 बजे घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी.

इसी दौरान देवरिया नहर के पास पहले से मौजूद कार सवार युवकों ने उसे अस्पताल छोड़ने की बात कही. आरोप है कि उनकी बातों पर भरोसा कर छात्रा कार में बैठ गई. इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान की ओर ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद हत्या करने की कोशिश

पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना के बाद आरोपित उसकी हत्या करने की योजना बना रहे थे. किशोरी के काफी गिड़गिड़ाने और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कहने के बाद आरोपितों ने उसे छोड़ दिया. शाम में तीनों उसे देवरिया नहर के पास छोड़कर फरार हो गए.

घर पहुंचकर परिजनों को बताई पूरी घटना

पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के ही प्रिंस और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वहीं तीसरे आरोपी झुनू के फरार होने की बात सामने आई है. घटना में इस्तेमाल की गई कार राजू की बताई जा रही है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पिता करते हैं मजदूरी

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और घटना के समय काम के सिलसिले में घर से बाहर थे. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच, मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा

कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना में प्रयुक्त कार की बरामदगी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन